धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में 26 अक्टूबर को बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर जहां उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया।

जानकारी के अनुसार भैया दूज के अवसर पर सुबह ही घरों में इस पर्व की धूम रही। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही थी और भाइयों की ओर से उन्हे उपहार भेंट किए जा रहे थे। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद नारियल आदि भी दिए।

इस पर्व पर शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति रहा होगा जिसके माथे पर लाल रंग का तिलक न सजा हो। सबके माथे पर लगा टीका भैया दूज पर्व की महत्ता का अहसास करा रहा था। परिवार के जहां बड़े सदस्यों ने इस पर्व की परंपरा को निभाया, वहीं छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का रंग खूब देखा गया।

हर तरफ रही चहल-पहल

भैया दूज के अवसर पर बाजारों में खासी भीड़ देखी गई। विशेषकर मिठाइयों व उपहारों की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ देखी गयी। मिठाइयों की जमकर खरीददारी हुई। दीपावली के बाद एक बार फिर से दुकानों के बाहर तरह-तरह की मिठाइयां सजी दिखाई दी। मिक खरीददारों का तांता लगा हुआ था। भैया दूज पर्व को लेकर वाहनों में भी खासी भीड़ थी। वि

बहनों की ओर से भैया दूज का पर्व मनाने के लिए भाइयों के घर जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सड़कों पर खासी भीड़ देखी गई। ट्रेनों में भी आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक थी।

 

 133 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *