Advertisement

बदल रही है सरकारी स्कूलों की तकदीर और तस्वीर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हाल के महीनों में बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों की तकदीर और तस्वीर बदलने लगा है। सरकारी स्कूलो में बनाये गये रंग बिरंगी कलाकृतियों और स्लोगन आकर्षित करने लगा है।

गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में इन दिनों जोर शोर से इस स्कूल का कायाकल्प का कार्य हो रहा है। उक्त विद्यालय के कायाकल्प से यहां अध्ययनरत बच्चों में भी एक उत्साह जगी है। अब बच्चे रोज स्कूल भी आने लगे है। दीवारों पर बनी कलाकृतियां और स्लोगन बच्चों को आकर्षित कर रही है।

इस संबंध में स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भरत स्वर्णकार ने बताया कि स्कूल में कायाकल्प होने से बच्चों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। क्लास रूमो में बनी कलाकृति बच्चों को आकर्षित कर रही है। वे चाहते हैं कि इसी तरह यह स्कूल निरंतर आगे बढ़ता रहे।

बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इन कलाकृतियों को देखकर बच्चे शिक्षा ले, मन लगाकर पढे। ऐसी हर एक काम होनी चाहिए जिससे बच्चों को भविष्य में और अच्छी शिक्षा मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *