कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 31 स्टॉल लगाए जाएंगे-उपायुक्त
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन बोकारो के सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम को लेकर 28 दिसंबर को बोकारो जिला उपायुक्त (Bokaro district Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घघाटन व शिलान्यास तथा नए योजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा।
जिसमें स्थानीय श्रमिकों व युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम (Program) स्थल पर विभिन्न विभागों के कुल 31 स्टॉल लगाए जाएंगे।
उपायुक्त चौधरी ने बताया कि वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री जगन्नाथ महतो उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम (Program) में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो के द्वारा लाभुकों को परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा एवं नई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घघाटन भी किया जाएगा।
ज्ञात हो कि झारखंड (Jharkhand) की हेमंत सोरेन सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की तैयारी जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण के साथ-साथ पिछले एक साल में जिला में हुए विकास कार्यों को भी रखा जाएगा।
स्थल निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सादात अनवर, चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply