Advertisement

कुर्ला के भूयारी मार्ग से बिमारियों का खतरा

भूयारी मार्ग पर पानी का रिसाव, पंखे बंद

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। कुर्ला पूर्व को पश्चिम से जोड़ने वाला भूयारी मार्ग अब बिमारियों का अड्डा बनता जा रहा है। इस भूयारी मार्ग के अंदर लगा पंखा लगभग बंद ही रहता है।

इसके अलावा पश्चिमी छोर पर, जहां पानी निकासी के लिए मोटर लगा है, वहां गंदे पानी का जमावड़ा है। गंदे पानी की वजह से विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं को सहज ही रेंगते हुए देखा जा सकता है। इससे कुर्ला पूर्व से पश्चिम या कुर्ला पश्चिम से पूर्व आने जाने वाले मुंबईकरों में बिमारियों का खतरा मंडराने लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच-छह साल पहले कुर्ला पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाला भूयारी मार्ग का उद्घघाटन राज्य (State) के पर्यटन मंत्री एवं मुंबई शहर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया था। कुर्ला पश्चिम में हुए उद्घघाटन समारोह में कुर्ला पश्चिम के कांग्रेसी नगरसेवक अशरफ आजमी और कुर्ला पूर्व के राकांपा नगरसेवक कप्तान मलिक भी उस समारोह में मौजूद थे।

उस समय सभी ने इस भूयारी मार्ग को सुसज्जीत रखने पर जोर दिया था। लेकिन करोड़ों की लागत से बने इस भूयारी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पानी टपकता रहता है।

साफ-सफाई के नाम पर मनपा के एक -दो सफाई कर्मी झाड़ू मार कर चले जाते हैं। लेकिन इस मार्ग पर लगा पंखा लगभग स्थाई रूप से बंद है। वहीं इसके पश्चिमी छोर पर गंदगी और गंदे पानी के कारण बिमारियों का खतरा मढराने लगा है।

गौरतलब है कि कोरोनाकाल में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) व मनपा द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही जाती है।

लेकिन मनपा के अधीन इस भूयारी मार्ग पर शायद किसी का ध्यान नहीं है। गर्मी के मौसम (Summer season) में इस भूयारी मार्ग से आना-जाना भी मुश्किल हो जाता है। काश समय रहते इसकी साफ सफाई पर जोर दिया जाता तो मुंबईकरों को अन्होनी बिमारियों से बचाया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *