Advertisement

स्वांग उत्तरी पंचायत में आयोजित जनता दरबार में उमड़ी भीड़

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत में 6 दिसंबर को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गयी। जनता दरबार में उपस्थित दर्जनों जरुरतमंद गरीबों को मिला कई तरह के लाभ।

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वांग उत्तरी पंचायत में 6 दिसंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, गोमियां बीडीओ कपिल कुमार, निवर्तमान प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मुखिया चमेली देवी, पशु चिकित्सक सुरेश प्रसाद मौजूद आदि थे।

कार्यक्रम में गरीबों के लिए ई-श्रम कार्ड, विधवा पेंशन, राशन कार्ड एवं विकलांग पेंशन के साथ-साथ कोविड-19 का वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। वैक्सीनेशन कैंप में करीब 200 लोगों ने टीका लगवाया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए टीका लेने के लिए उत्साहित किया। साथ ही अपने हाथों से विकलांग पेंशन, ई-श्रम कार्ड, ग्रीन राशन कार्ड का सर्टिफिकेट वितरण किया।

वही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर विनोद विश्वकर्मा, पंचायत सेवक उपेंद्र मुंडा, विनय गुरू, मुरलीधर रविदास एवं प्रखंड कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *