झारखंड के चंद्रवंशीयों को एक होना होगा-जगन्नाथ

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो प्रखंड के हद में कुरपनिया शिव मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में 23 अक्टूबर को अखिल भारतवर्षीय क्षत्रिय महासभा द्वारा स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित (Welcome Ceremony Organized) किया गया।

कार्यक्रम का संचालन काली चरण रवानी ने किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) अध्यक्ष जगन्नाथ राम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राम ने कहा कि झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर निगम चुनाव में समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में चुनाव लड़े और विजयी हो।

समाज में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा राजनीति के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से सभी एकजुट होकर काम करें। साथ ही साथ कहा कि एकजुटता में ही बल है।

उन्होंने कहा कि अपने अपने बच्चे को शिक्षा दें। शिक्षा के बल पर ही हक और अधिकार लिया जा सकता है। कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दे।

आर्थिक रूप से संपन्न लोग समाज के कमजोर लोगों को मदद करें। अगर समाज का समुचित विकास होना है तो झारखंड के चंद्रवंशियों को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिये रचनात्मक कार्य करना होगा।

बैठक में सामाजिक जागरण को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा, विमल रवानी, संत रवानी, मदन रवानी, उमेश राम, शिव शंकर रवानी, भगवान दास, मदन रवानी, अनिल रवानी, ओम प्रकाश, सुमित रवानी, गौतम रवानी, राजेश रवानी, बबलू रवानी, पिंटू रवानी, बबलू चंद्रवंशी, दिनेश रवानी, विनोद रवानी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 190 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *