एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला (Deoghar district) मुख्यालय मुख्य स्थल टॉवर चौक के निकट स्थित इंद्रलोक कॉम्प्लेक्स में बीते 10 जून को द बर्गर कंपनी के नये आउटलेट का शुभारंभ किया गया।
मौके पर देवघर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ (प्रोफेसर) सौरभ वार्ष्णेय, समाजसेवी रीता चौरसिया एवं श्यामा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आउटलेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केक भी काटा गया।
मौके पर उपस्थित कैफे की संचालिका अनीता गुप्ता उर्फ संध्या व् उनके पुत्र तेजस उर्फ सोमू ने बताया कि बर्गर कंपनी के इस कैफे में वेज और नॉन वेज कई प्रकार के आधुनिक व्यंजन उपलब्ध है।

जो देवघर तथा उसके आसपास के युवक-युवतियों सहित आम रहिवासियों को काफी आकर्षित करेगा। उन्होंने बताया कि इस कैफे का माहौल ऐसा है कि जो एक बार आएगा वह बार-बार आना चाहेगा।
मौके पर उपरोक्त के अलावा सुमन ढींगरा, देवेंद्र साह, नीरज गुप्ता, श्रेयस, डॉ एन. सी. गांधी, इनरव्हिल की अध्यक्षा रश्मि रंजन झा, सारिका साह, आनंद साह, रुचिका गुप्ता, द बर्गर कंपनी के इंडिया हेड भानु प्रताप सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply