Advertisement

महाप्रबंधक कार्यालय में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। गाँधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय सभागार भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर दोनों महा पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जयंती कार्यक्रम के अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित हितकारी जण उपस्थित थे। गाँधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर महाप्रबंधक खनन एवं पीओ स्वांग-गोबिंदपुर परियोजना डी के गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक सुमन कुमार, उप प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक भंडार ज्ञानेश्वर नाथ, आदि।

क्षेत्रीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. मेघ नारायण राम, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आर के सिंह, प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक जयदीप मजुमदार, उप प्रबंधक वित्त जे पी एन सिंह, भमसं महाप्रबंधक कार्यालय शाखा सचिव महेन्द्र विश्वकर्मा, महाप्रबंधक कार्यालय के सुरक्षा प्रभारी महामाया पासवान, सुरक्षा गार्ड देवांशु कुमार, संजय कुमार दास, गौरी शंकर, सरस्वती हांसदा सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *