Advertisement

फरार आरोपी रामगढ़ के बिजुलिया से गिरफ्तार

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना पुलिस ने फरार आरोपी नंद किशोर कुमार को रामगढ़ के बिजुलिया से गिरफ्तार किया।
गोमियां पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी 53 वर्षीय नंद किशोर कुमार पिता स्वर्गीय नगीना प्रसाद सिंह को एक नवंबर को रामगढ़ के बिजुलिया से गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया। इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोमियां थाना में कांड संख्या 51/19, धारा 420, 406, 467, 468 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही गोमियां पुलिस ने आरोपी को रामगढ़ से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *