Advertisement

टांडमोहनपुर मे टेट सफल सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई की बैठक

सीमांत घोषाल अध्यक्ष व् सचिव बने अजय नायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय टांडमोहनपुर मे टेट सफल सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई बोकारो की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें जिला कमेटी का विस्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार 20 जून को सहायक अध्यापक संघ की संपन्न बैठक में जिला कमेटी के विस्तार में अध्यक्ष सीमांत घोषाल, सचिव अजय नायक, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज सिंह व् रीतलाल महतो, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी, संगठन सचिव कमल गोप तथा लालदेव महतो, प्रवक्ता विवेक मिश्रा को बनाया गया।

बैठक में टेट सफल अभ्यार्थियों अध्यापकों ने एक सुर में वर्तमान सहायक आचार्य नियुक्ति पदोन्नति एवं सेवा शर्त नियमावली 2022 में टेट सफल सहायक अध्यापकों को अनुभव एवं योग्यता के आधार पर सहायक आचार्य के पद पर सीधे समायोजन की मांग झारखंड सरकार से किया।

साथ ही जल्द से जल्द टेट पास का मानदेय बढ़ोतरी का भी लाभ देने की गुहार लगाई। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब राज्य सरकार अन्य राज्यों के नियमावली का हवाला देकर वेतनमान कम करने की बात करती है, तो अन्य राज्य जैसे उत्तराखंड, बिहार, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश आदि में वहां पूर्व से कार्यरत शिक्षामित्रों को सरकारी शिक्षक के पद पर सीधे समायोजित करने का प्रावधान किया है।

इसे स्वीकार क्यों नहीं करती है? सभी सदस्यों ने सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली 2022 में संशोधन की मांग की, अन्यथा जिला से लेकर राज्य तक आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *