तेनुघाट अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट में अधिवक्ता संघ (Lawyers association) का चुनाव पूरी गर्मा गर्मी के साथ आयोजित किया गया। चुनाव में कुल 270 मतदाताओं में से 263 मतदाताओं में अपने अपने मतों का प्रयोग किया।

आसन्न चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार लाल, महासचिव पद के लिए वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन, राजीव कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय रीतेश जयसवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, सह कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार जयसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य के अव्यय, अनील कुमार प्रजापति, मुनमुन कुमारी, रविंद्र नाथ बोस और धर्मवीर कुमार जयसवाल शामिल हैं।

मालूम हो कि 10 दिसंबर की सुबह 9 बजे से संध्या 3 बजे तक अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अपने अपने मतों का प्रयोग करते हुए मतदान किया। उसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना कार्य किया गया। उसके बाद विजय प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने में चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम गोस्वामी एवं परमेश्वर मंडल के साथ चुनाव पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद,आदि।

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार लाल एवं विनोद कुमार गुप्ता के साथ चुनाव सहायक मनोज कुमार, मजहर जानी, हरिशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, डीएन तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार चौबे अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

 255 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *