Advertisement

देवघर पुलिस के हत्थे चढ़े दस साइबर अपराधी

प्रहरी संवाददाता/देवघर(झारखंड)। देवघर पुलिस (Deoghar police) ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर (Cyber) ठगी के आरोप में सारठ थाना (Station)  के हद में 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने नगदी समेत मोबाइल, सीम कार्ड, बैंक का चेकबुक बरामद किया है।
देवघर पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी सारठ थाना के हद में पिंडारी और कपसा गांव से हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 14 लाख 31 हजार 500 रुपए के अलावा 22 मोबाइल, 35 सिम कार्ड, एक चेकबुक, पांच बाइक, दो चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में इल्ताफ अंसारी, जोहार अंसारी, सुरफान अंसारी, अफरीदी शेख, सद्दाम शेख, जुनैद अंसारी, सुफियान अंसारी, अफजल अंसारी, कुदरत अंसारी और हमीदुल हसन शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *