Advertisement

अध्यापक संघ ने पूर्व विधायक को सौपा ज्ञापन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। टेट सफल सहायक अध्यापक संघ ने सहायक शिक्षक पद पर समायोजन की मांग को लेकर गोमियां के पूर्व विधायक (MLA) को ज्ञापन सौंपा। मामले में पूर्व विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को उचित पहल का आश्वासन दिया।

बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय मे 24 को गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद से टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। संघ ने नई नियुक्ति नियमावली (सहायक आचार्य) की त्रुटियों एवं टेट सफल सहायक अध्यापकों को सहायक शिक्षक पद पर समायोजन कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सहायक अध्यापकों ने पूर्व विधायक से नई नियमावली के संबंध में कुछ बिंदुओं पर विरोध जताया। ज्ञापन में 4 विशेष बिंदुओं में शिक्षकों को होने वाली हानि से अवगत कराते हुए अपनी चिंताएं व्यक्त की।

पूर्व विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले पर उचित पहल करेंगें और समस्याओं के समाधान पर जोर देंगें। मौके पर राज्य वार्ताकार सदस्य सीमांत घोसाल, वरुण कुमार, मनोज कुमार, संदीप प्रसाद, मनोज दसौंधी समेत दर्जनों सहायक अध्यापकगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *