एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में विद्यालय के दो आचार्यो कामदेव सिंह तथा जगदीश महतो के सेवानिवृत्त होने पर स्नेह मिलन कार्यक्रम कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा दोनो आचार्यो को पुष्गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
स्नेह मिलन कार्यक्रम में रामरतन उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत नही होते। शिक्षक तो आजीवन शिक्षा का दान देते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा और सचिव अमित कुमार ने कहा कि इनका जीवन विद्यालय के प्रति समर्पित रहा है।
बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक ने कहा की बेदाग सेवानिवृत्त सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम (Program) को शिक्षक बृजबिहारी पांडेय, राम नरेश द्विवेदी, जवाहर लाल यादव, रंजू झा, धीरज पांडेय, उपेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।
आचार्य कामदेव सिंह और जगदीश महतो ने अपने संबोधन में विस्तार पूर्वक अपने अनुभव को साझा किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य अशोक सिंह तथा संचालन सुनील चंद्र झा ने किया।
इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, साधन चंद्र धर, नवल किशोर सिंह, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र चौधरी, सबिता सिंह, इंदिरा सिंह, पिंकी कुमारी, किशोर कुमार, बबलू गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply