Advertisement

सादगी व शांति से संपन्न हुआ ताजिये का पहलाम

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल चल क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय ने फुसरो बाजार, कुरपनिया, गांधीनगर, कथारा, बोकारो थर्मल, तेनुघाट आदि जगहों पर 20 अगस्त को मुहर्रम के मौके पर ताजिये का पहलाम सादगी पूर्वक संपन्न हुआ।

कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए ताजिये का पहलाम कराया गया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अखाड़ा नहीं सजा। इस बाबत व्यवसायी मंजूर हुसैन उर्फ जिया ने बताया कि मुहर्रम के इस तारीख को मजहब की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन की यजीद के साथ कर्बला के मैदान में जंग हुई थी।

यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की फतह की निशानी है। यह त्योहार मुख्यत: हिदुस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में मनाया जाता है। करीब 700 वर्ष पूर्व बादशाह तैमूरलंग ने इस महाद्वीप में ताजिया प्रथा की शुरुआत की थी।

कोरोना वायरस को लेकर इस बार तजिया का पहलाम इमामवाडा़ के समीप शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से किया गया। इस बार तजिया के अखाड़े का आयोजन नहीं किया गया। बावजूद इसके शारीरिक दूरी बनाते हुए कई हिन्दु मुस्लिम परिवार के लोगों ने एकता का मिसाल पेश किया।

जगह जगह पर पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था रही। मुस्लिम धर्मालम्बियों ने शहीद-ए- कर्बला हसन हुसैन की शहादत को याद किया। लोगों ने इमामबाड़ा व कर्बला पर फातिहा पढा़। साथ हीं हजरत हुसैन की शहादत के याद ताजा किया गया।

मौके पर बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान (Shailesh kumar chouhan) समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, मोहम्मद इलियास हुसैन, मोहम्मद मंजूर हुसैन उर्फ जिया, पूर्व वार्ड पार्षद रियाज अंसारी समेत अन्य दण्डाधिकारी सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *