स्वास्थ्य और जीवन शैली के मुद्दे पर ताज लैंड्स एंड्स में टॉक शो

सकारात्मक सोच और स्ट्रेसलेस ही बिमारियों का इलाज है – डॉ. मेघना सिंह

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। जंक फूड्स, खानपान और व्यस्त जीवन में बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है। इस विषय पर बांद्रा के ताज लैंड्स एंड्स में सकारात्मक सोच के साथ टॉक शो का भव्य आयोजन किया गया। मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस टॉक शो में हर आयु वर्ग के मुंबईकरों ने हिस्सा लिया।

वहीं सकारात्मक सोच रखने वाली डॉ. मेघना सिंह लोगों द्वारा पूछे जाने वाले हर सवालों का विस्तार से जवाब दिया और अपने अनुभव को लोगों के साथ साझा किया। इस दौरान डॉ. मेघना टॉक शो में मौजूद कई लोगों से कुछ एक्टिविटी भी कराई।

गौरतलब है कि विभिन्न सामाजिक कार्यों की वजह से मेघाश्रेय फाउंडेशन अक्सर चर्चाओं में रहता है। बता दें कि मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंह की बेटी डॉ. मेघना सिंह के ताज लैंड्स एंड्स में आयोजित “सकारात्मक सोच के विषय पर टॉक शो की चौतरफा प्रतिसाद मिल रहा है। इस मौके पर संस्थापक सीमा सिंह ने कहा मैं अपने दोनों बच्चों के नाम पर मेघाश्रेय फाउंडेशन की स्थापना की थी। मेरे बच्चों में मेघना और श्रेय हैं।

डॉ. मेघना सिंह ने कहा कि जिंदगी में भाग दौड़ में थोड़ा ठहराव लाकर अपने बारे में सोचने की जरूरत है। इस सोच में अधिकतर सकारात्मकता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एक ऐसा व्यवसाय है, जहां मरीज की हालत किसी भी तरह की हो सकती है, पर हमें हमेशा सकारात्मक सोच ही रखनी है।

हमारा मन बहुत स्ट्रांग और पावरफुल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर की पांच ज्ञानेंद्रियां हमें बिमारियों से बचा सकती हैं, अगर उनका सही तरीके से इस्तमाल किया जाए। आज की फ़ास्ट लाइफ में परिवार के लोगों को एक दूसरे से बात करने के लिए समय निकालना भी उतना ही जरूरी है जितनी जरूरी दवा आदि को माना जाता है।

डॉ. मेघना सिंह ने आईने के सामने खड़े होकर अपने आप से पॉजिटिव बातें करने की बात भी कही। साथ ही बच्चों और महिलाओं को स्टेज पर बुलाकर कुछ सवाल पूछें जिससे उन सभी को कैसे महसूस हुआ इसके बारे में चर्चा की।

डॉ. मेघना सिंह ने कहा कि जिंदगी को स्ट्रेस्फुल नहीं बल्कि स्ट्रेसलेस बनाएं। इस अवसर सीमा सिंह बहुत ही भावुक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आज मेरे दोनों बच्चे मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। हमें अपने बच्चों से ऐसे है बर्ताव करना है चाहिए और उनके अंदर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना चाहिए।

Tegs: #Talk-show-at-taj-lands-end-on-health-and-lifestyle-issues

 96 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *