एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड बाजार क्षेत्र के हास्पीटल चौक स्थित मोडेस्टी स्कूल परिसर में 7 अगस्त को भारी वर्षा के बाबजूद आइसा का दूसरा प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जीतेंद्र सहनी तथा संचालन मो. जावेद ने किया।
सम्मेलन का उद्धाटन आइसा के समस्तीपुर जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने सम्मेलन को बतौर अतिथि संबोधित किया।
बतौर मुख्य वक्ता आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने सम्मेलन में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी, रोजगार की तलाश में छात्र, नौजवान दर-दर ठोकरें खा रहे हैं। वे आत्महत्या तक कर रहे हैं, जबकि आरएयू, एलएनएमयू आदि यूनिवर्सिटी में वीसी, रजिस्ट्रार, प्रोफेसर, कर्मचारी सरकारी सह पर अपने- अपने बेटे की बहाली करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज आरक्षण, संविधान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य पर हमले किये जा रहे हैं। शिक्षा को कॉरपोरेट घराने के हवाले किया जा रहा है। आज कोई गरीब निजी अस्पताल में ईलाज नहीं करा सकता।
ठीक उस तरह आने वाले दिनों में निजी स्कूल, कॉलेज से गरीब के बच्चे शिक्षा से बंचित कर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कई छात्र संगठन शिक्षा, रोजगार को लेकर लड़ने के बजाए अपने मातृ पार्टी के एजेंडे को लागू कर रहा है।
ऐसी स्थिति में आइसा पूरे देश में लाठी- गोली झेलकर, शहादत देकर शिक्षा, रोजगार, मौलिक अधिकार की रक्षा के सवाल को मजबूती से उठा रही है। सुनील कुमार ने आगामी 9 अगस्त को बीआरबी कॉलेज में आइसा के जिला सम्मेलन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील उपस्थित छात्र- छात्राओं से की।
सम्मेलन के अंत में 11 सदस्यीय आइसा की नई प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया। जिसमें जितेंद्र सहनी को सचिव, वाहिद होदा को अध्यक्ष, फरजाना खातुन को सह सचिव, नेहा कुमारी को उपाध्यक्ष एवं मो. जावेद, बाबी कुमार, काजल कुमारी, भारती कुमारी, पूजा कुमारी, रिजवाना खातुन, विक्की कुमार को प्रखंड सदस्य चुना गया।
![]()












Leave a Reply