आरके महिला कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाई गई टैगोर जयंती

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह स्थित आरके महिला कॉलेज में 9 मई को कविन्द्र रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जन्म दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मधुश्री सेन सन्याल की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभा रघुनंदन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद टैगोर के जीवन पर प्राचार्य डॉ मधुश्री सेन सन्याल ने प्रकाश डालें। उन्होंने बताया शांति निकेतन में भारतीय सभ्यता संस्कृति के अनुसार शिक्षण कार्य संपन्न करवाए जाते हैं।

गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जो कि इस देश के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता है। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कला, साहित्य, संस्कृति, दर्शन, शिक्षा और धर्म के मर्मज्ञ थे।

इस अवसर पर बारी बारी से कॉलेज के विभागाध्यक्ष विस्तार से टैगोर के व्यक्तित्व और कृतित्व तथा उनके जीवन के योगदान पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम में एक ओर जहां रविंद्र संगीत के धुन बजे, वहीं दूसरी ओर रविंद्र संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही एकल नृत्य और समूह नृत्य का भी प्रदर्शन छात्राओं ने किया।

एकल नृत्य में रविंद्र नृत्य तथा रविंद्र संगीत पर भरतनाट्यम का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन दीपिका तथा रेणुका कर रही थी। इस कार्यक्रम में डॉ निवेदिता चौधरी ने चित्रकला पर, डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने इतिहास साहित्य पर, डॉ आतिश रंजन ने टैगोर साहित्य पर, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा ने टैगोर व्यक्तित्व पर, प्रो. महेश अमन ने टैगोर के नाटकों पर विस्तार से बातें रखी।

प्रगति वर्मा ने रविन्द्र संगीत पर सुंदर भरतनाट्यम नृत्य का मंचन किया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उपस्थित दर्शकों में डॉ के एन शर्मा, प्रो. सुनील कुमार, डॉ इंदु कुमारी, डॉ रेखा, प्रो. संजय, प्रो. सुरेश, प्रो. किशोर, प्रो. निर्मल, प्रो. शिखा, प्रो. कंचन, प्रो. पूनम, प्रो. प्रियंका, प्रो. लक्ष्मण, प्रो. नम्रता तथा समस्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी व सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुशील कुमार ने की।

 114 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *