Advertisement

मानवता का प्रतीक है स्वराज्य ध्वज

मुंबई में एड़. नीलेश भोसले ने किया स्वागत

मुश्ताक खान /मुंबई। देश के छह राज्यों के विभिन्न शहरों से होते हुए विधायक रोहित दादा पवार की संकल्प स्वराज्य ध्वज रैली का भव्य स्वागत चेंबूर के शिवाजी महाराज चौक पर एड़् निलेश भोसले व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ एड़् भोसले ने स्वराज्य ध्वज चिन्ह पर माल्या अर्पित किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम खपोली-पाली के राकांपा विधायक रोहित दादा पवार की संकल्प स्वराज्य ध्वज को मुंबई के चेंबूर स्थित शिवाजी महाराज चौक पर फहराया गया। संकल्प स्वराज्य ध्वज देश के छह राज्यों की यात्रा करते हुए मुंबई पहुंचा।

ध्वज रैली काशी, मथुरा, बनारस, अयोध्या, द्वारका, कन्याकुमारी आदि शहरों के धरोहरों, मंदिरों, मस्जिद और दरगाहों की यात्रा करते हुए मुंबई पहुंची। मुंबई में स्वराज्य ध्वज यात्रा का भव्य स्वागत बौद्ध समुदाय के युवा नेता और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष नीलेश भोसले ने किया। एड़. नीलेश भोसले ने कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य में महिलाओं की गरिमा, समानता, भाईचारे, सभी के लिए समान अधिकार और जाति के अंत का प्रतीक यह ध्वज लोगों के दिलों में स्वराज्य की प्रेरणा देगा।

बता दें की खपोली-पाली के विधायक रोहित दादा पवार पार्टी प्रमुख के पोते हैं। इस अवसर पर अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के अलावा चेंबूर विधानसभा व राज्य के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में आए राकांपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नागरीक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *