महिला मंडल में एकता दिवस के रूप में आज सूर्यनाथ सिंह की पुण्यतिथि

श्रमिक हितों के संरक्षक और भ्रष्टाचारियों के संघारक के रूप में चर्चित थे सूर्यनाथ बाबू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। जनता मजदूर संघ सीसीएल के रीजनल सचिव स्व: सूर्यनाथ सिंह की 8 वीं पुण्यतिथि 28 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में करगली महिला मंडल में श्रद्धांजलि सभा के तौर पर मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

ज्ञात हो कि, स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह एक ऐसा प्रखर श्रमिक नेता थे, जो राष्ट्र हित, श्रमिक हित और उद्योग हित तथा भ्रष्टाचारियों के विरोध में अजीवन काम करते रहे। वे सरल व विनम्र व्यवहार तथा सादगी पूर्ण रहन-सहन के लिए न सिर्फ बेरमो कोयलांचल बल्कि संपूर्ण सीसीएल और बीसीसीएल में विख्यात थे। क

जाता था कि जिस श्रमिक का कोई सहारा नहीं होता था वह जब सूर्यनाथ बाबू के पास जाता तो वह उसे भरपूर सहयोग करते थे। उसको वाजिब हक दिलाकर ही दम लेते थे।

दूसरी ओर कंपनी और राष्ट्र का अहित करने वाले चाहे कोई अधिकारी या कलर्क हो जब भी मामला उनके संज्ञान मेंआया उन्होंने भ्रष्टाचारियों को दंडित कराने का पुरजोर प्रयास किये। उनके पास भ्रष्टाचारियों की करतूत के ऐसे सटीक और पक्का प्रमाण रहता था कि उनके आरोप से उभरना किसी के लिए संभव नही था।

कई भ्रष्ट कर्मियों के साथ-साथ कुछ जीएम भी उनके आरोप के कारण नपे गये थे। स्व: सिंह के घर का दरवाजा जरूरतमंदों और श्रमिकों के लिए 24 घंटे खुला रहता था। श्रमिक हितों की रक्षा के लिए वे जीवन पर्यंत डटे रहे। वर्ष 2014 के 28 अक्टूबर को श्रमिक जगत के क्षितिज पर यश और कृति के प्रकाशपुंज लिए सूर्यस्ताचल में लीन हो गये। लेकिन उनकी आभा आज भी कई श्रमिक और श्रमिक नेता ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं।

स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह एनसीडीसी से नौकरी शुरू की जो बाद में सीसीएल में परिणत हो गया। वे करगली वाशरी के फोरमैन इंचार्ज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। स्वर्गीय सिंह ने मजदूर आंदोलन और श्रमिक यूनियन में सक्रिय भूमिका आजीवन निभाया। न कभी झुके और न कभी बिके।

वे बेदाग श्रमिक नेता रहे। उन्होंने स्व.बिंदेश्वरी दुबे, राम सुंदर दास, रामदास सिंह, बसावन सिंह, मिथिलेश कुमार सिन्हा और सूर्यदेव सिंह के यूनियनों में भी अहम पदों पर रहे। हिंद मजदूर सभा बिहार और झारखंड के वे कई वर्षों तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। जनता पार्टी और भाजपा में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे आजीवन जनता मजदूर संघ सीसीएल रीजनल सचिव पद पर बने रहे।

स्वर्गीय सूर्यनाथ बाबू ने झाविमो के वरीय नेता के रूप में कार्य किया। महिला मंडल (विवाह मंडप) करगली बेरमो में 28 अक्टूबर को स्वर्गीय सिंह की 8 वीं पुण्य तिथि में वर्तमान गिरिडीह सांसद, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बेरमो के पूूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल आदि के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *