Advertisement

सूर्यी देवी ट्रस्ट ने किया नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 19 दिसंबर को मुजफ्फरपुर जिला (Muzzafarpur) district) के हद में रंभा चौक कन्हौली विष्णुदत्त स्थित सेवा घर प्रांगण में एसकेएमसीएच (SKMCH) ईएनटी विभाग की डॉ. स्नेहा गुप्ता एवं डिसेबल स्पीच एंड हियरिंग केयर के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में सैकड़ो रहिवासियों ने अत्याधुनिक मशीन से अपना नाक, कान, गला व त्वचा संबंधी बिमारी का जांच कराया।

साथ हीं उसके निदान हेतु डॉ से परामर्श लिया। इस अवसर पर डॉक्टर की टीम के साथ साथ ट्रस्ट की ओर से रम्भा देवी, अनिल कुमार अनल, सुनील कुमार सुमन, पिंटु यादव, विकास राय, सोनु, पीयूष यादव, सतीश कुमार एवं अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *