सूर्या भोजपुरी बना दर्शकों का पसंदीदा चैनल,शीर्ष पाँच में शामिल

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। भोजपुरी टीवी चैनलों की दुनिया में लोकप्रियता के मामले में सूर्या भोजपुरी ( Surya Bhojpuri) बिहार झारखंड ( Bihar Jharkhand) में शीर्ष पाँच और उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड में शीर्ष चार में अपनी जगह बना चुका हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सूर्या भोजपुरी की लोकप्रियता दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ रही हैं।
भोजपुरी दर्शकों की अगर बात करें तो आज सूर्या भोजपुरी उनका पसंदीदा चैनल हो चुका हैं। सूर्या भोजपुरी एक मनोरंजन चैनल हैं। जिनमें भोजपुरी भाषा के मनोरंजक मस्ती भरा प्रोग्राम नियमित प्रसारित किए जाते हैं। बात फ़िल्म, कॉमेडी या खबरों की हो। सभी प्रकार का पारिवारिक मनोरंजक कंटेंट सूर्या भोजपुरी पर दिखाया जाता हैं। इसी के बदौलत आज दर्शकों के बीच सूर्या भोजपुरी क्रमशः शीर्ष चार व पाँच में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा है।
सूर्या चैनल के एमडी बीपी अग्रवाल का कहना हैं कि सूर्या भोजपुरी एक नवीनतम भोजपुरी दर्शकों का पसंदीदा टीवी चैनल में से एक हैं। लेकिन,शीर्ष चार व पाँच में स्थान बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। चैनल के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार चैनल हेड अमरेंद्र कुमार का कहना हैं कि सूर्या भोजपुरी शीर्ष प्रथम में स्थान बनाने की ओर अग्रसर हैं। बिहार-झारखंड सहित यूपी-उत्तराखंड में अपनी लोकप्रियता बनायें रखने को लेकर आगे भी बेहतरीन मनोरंजक कंटेंट दर्शकों के लिए प्रस्तुत करते रहेंगे। यह रिपोर्ट बीएआरसी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार तैयार की गई हैं। आने वाले समय में चैनल द्वारा रियलिटी शो का भी प्रसारण किया जायेगा। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा है।

 508 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *