Advertisement

छठा राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में सम्मानित हुए सुरेश कुमार

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। तीन दिवसीय फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया (Face of future India) द्वारा स्थापना दिवस पर बिहार के छपरा जिले में राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें झारखंड से उदय भारत फाउंडेशन (Foundation) के कार्यकारिणी समिती सदस्य सुरेश कुमार को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा पंचायत के रखवा निवासी सुरेश कुमार उक्त कार्यक्रम (Program) में शामिल होकर अपने सामाजिक कार्य क्षेत्र एवं अपने झारखंड की संस्कृति एवं कई कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर झारखंड का मान बढ़ाया।

साथ ही निर्भया दुष्कर्म कांड के दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली और महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा के हाथों इन्हें सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि सुरेश पिछले वर्ष 2021 में भारतीय युवा संसद में झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व कर राजस्थान विधानसभा भवन में महान एवं अनुभवी मंत्रियों का मार्गदर्शन एवं सम्मान प्राप्त कर अपने राज्य के मान को बढ़ाया था।

कार्यक्रम में आईपीएस (IPS) विकास वैभव (विशेष सचिव गृह विभाग बिहार), पूर्व विंग कमांडर बीएनपी सिंह तथा जसवीर सिंह डिस्ट्रीक्ट काउन्सलर जम्मू कश्मीर, डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह प्राचार्य नारायण कॉलेज गोरियाकोठी, हरेंद्र सिंह वरीय समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी, डॉ विद्या वाचस्पति त्रिपाठी एनएसएस समन्वयक, मधुबाला परियोजना प्रबंधक महिला हेल्पलाइन एवं अन्य कई अधिकारियो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *