Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों में पदस्थापित 40 सअनि का किया तबादला

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। लातेहार के नये पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन जिले (District) में पदस्थापन के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। यही कारण है कि जिला पुलिस की छवि में काफी अंतर दिखने लगा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन (Anjani Anjan) ने लातेहार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित चालीस सहायक अवर निरीक्षक का तबादला किया है।

तबादला किये जाने वालों में चंदवा थाना के सअनि विनोद कुमार शर्मा को मनिका थाना, रामचंद्र राम तथा जयनारायण प्रसाद मेहता को बालूमाथ थाना, श्रीकांत पासवान को महिला थाना लातेहार, नन्दजी राय को बारेंसाढ़ थाना, सुशील राम को गारू थाना, बालूमाथ थाना में पदस्थापित अनंत कुमार तथा मनिका थाना में पदस्थापित अशोक कांकुल को वितंतु केंद्र लातेहार, संजय चौधरी मनिका थाना को बालूमाथ थाना, रंजय कुमार महुआडांड थाना को टास्क फोर्स सदर कोर्ट लातेहार, आदि।

चन्द्रशेखर दुबे छिपादोहर थाना को टास्क फोर्स सदर कोर्ट लातेहार, रविन्द्र कुमार राय छिपादोहर थाना को सूचनाधिकार शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय लातेहार, शिवशंकर प्रसाद यादव महिला थाना महुआडांड को टास्क फोर्स सदर कोर्ट लातेहार, रविशंकर भट्ट महिला थाना महुआडांड को टास्क फोर्स सदर कोर्ट लातेहार, रामप्रसाद राम नेतरहाट थाना को चंदवा थाना में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावे सअनि मनोज कुमार दुबे, मनोरंजन कुमार सिंह, नरेश राम, उस्मान अंसारी, मो. मोबसीर इमाम, रौशन कुमार, बलराम चौधरी, बीरबल हांसदा, सत्यानंद कुमार, जगत प्रकाश, भोलानाथ भंडारी, बच्चु राम, युगेश्वर उरांव, महादेव उरांव, राजेन्द्र कुमार हेम्ब्रम, नीरज शुक्ला, भीम कुमार, फुलेश्वर अकेला, धर्मेद्र नाथ राय, नरेन्द्र शर्मा, जेम्स कुजूर, प्रेम प्रकाश पांडेय एवं साधुचरण सूंडी का तबादला किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *