Advertisement

सुनीता देवी ने पंचायत चुनावी समर में कूदने का लिया फैसला

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में पलिहारी गुरूडीह पंचायत से पंचायती चुनावी समर में कूदने का फैसला सुनीता देवी (Sunita Devi) ने किया। उनके इस ऐलान से चुनाव में नया रोमांच देखने को मिल रहा है।

पलिहारी गुरुडीह पंचायत से 26 अक्टूबर को सुनीता देवी ने अपने आवास में सैकड़ों समर्थकों के साथ घोषणा करते हुए पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में कूदने का फैसला किया।

इस अवसर पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल से लगातार समाज के बीच रहते हुए हर तबके के लोगों की मदद की है।

चाहे जैसी भी स्थिति रही हो, हमेशा लोगों के बीच सुख दु:ख में खड़ी रही हूं। कोई पद पर ना होते हुए भी वैश्विक महामारी कोरोना काल में जरूरतमंदों के बीच सूखा अनाज, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। लोगों को आर्थिक रूप से मदद भी की। अगर जनता ने चाहा तो मैं यह चुनाव जरूर जीतूंगी और जनता की सेवा करूंगी।

मौके पर समाजसेवी प्रदीप रवानी, माधव चौधरी, नरेश जयसवाल, किशोर नायक, दिलीप रवानी, मोहित कानु, रिंकू कानू , चीकू, केदार रवानी, मोहन राम सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *