प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में लगे समरसेबल वाटर पंप को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिए जाने की सूचना है।
बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्थित डीप बोरिंग में लगा किर्लोस्कर कंपनी का 2एचपी क्षमता समरसेबल वाटर पंप सहित 250 फीट इलेक्ट्रीक सर्विस तार, 250 फीट पाईप व रस्सा की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया है।
बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र रांगामाटी में पेयजल की समस्या को लेकर पूर्व विधायक बबीता देवी ने अपने विधायक मद से वर्ष 2018 में डीप बोरिंग सहित समरसेबल पंप अधिष्ठापन कराया था। सेविका रूपा महतो एवं सहायिका अनिता देवी ने 12 जनवरी को बताया कि अब बच्चों को पेयजल की गंभीर समस्या हो उत्पन्न हो गयी है। बताया कि कसमार थाना को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है।
![]()













Leave a Reply