खोरठा भाषा के लिए सुकुमार व् कविता संग्रह के लिए डॉ मुकुंद रविदास होंगे सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। खोरठा से सुकुमार और डॉ मुकुंद रविदास को सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलते ही खोरठा साहित्यकारों, कलाकारों, शोधार्थियों व खोरठा प्रेमी उपरोक्त को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शोधार्थी संदीप कुमार महतो ने 10 जुलाई को भेंट में कहा कि झारखंड साहित्य अकादमी की स्थापना होने पर झारखंड के साहित्यकारों व कलाकारों में एक लहर सी आई है। ऐसी संस्थाओं का होना अनिवार्य है, जिसके माध्यम से बुध्दिजीवियों को प्रोत्साहित की जाती है। ऐसे में आने वाले नये रचनाकारों व कलाकारों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

जानकारी के अनुसार झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन रांची प्रेस क्लब में अगामी 14 जुलाई को की गई है, जिसमें झारखंड के लोकप्रिय साहित्यकारों व कलाकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में बिरसा मुंडा शिखर सम्मान जमशेदपुर के जयनंदन को समग्र साहित्यिक योगदान के लिए, बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान रांची के अनिता रश्मि को उत्कृष्ट साहित्यिक लेखन के लिए, राधा कृष्ण स्मृति सम्मान हजारीबाग के कालेश्वर को कथा लेखन के लिए, भारत आयावर स्मृति सम्मान दुमका के विनय सौरव को समकालीन कविता के लिए, आदि।

डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान रामगढ़ के नीलाेत्पल रमेश को कथेतर साहित्य लेखन के लिए, कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान रांची के अनिल किशोर सहाय को साहित्य पत्रकारिता के लिए, रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान धनबाद के डॉ मुकुंद रविदास को खोरठा कविता संग्रह के लिए, सुशीला सामद स्मृति सम्मान रांची के अलोका कुजूर को कुडुक हिंदी लेखन के लिए, रघुनाथ मुर्मू स्मृति सम्मान पूर्वी सिंहभूम के श्याम सी टुडू को संथाली साहित्य के लिए,  आदि।

श्रीनिवास पानुरी स्मृति सम्मान बोकारो के सुकुमार को खोरठा भाषा संस्कृति के लिए, सृष्टिधर महतो स्मृति सम्मान बोकारो के महादेव डुंगरियार को कुड़माली भाषा संस्कृति के लिए तथा गिरधारी राम गंझू स्मृति सम्मान रांची के डॉ विरेन्द्र कुमार महतो को नागपूरी भाषा साहित्य के लिए दिये जाएंगें। अकादमी के अध्यक्ष शिरोमणि महतो व महासचिव नीरज नीर ने इसकी जानकारी दी।

 93 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *