Advertisement

जीपीएस स्कूल में विद्यार्थियों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पब्लिक स्कूल में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली छात्रों ने विद्यालय परिसर में योग कर रहिवासियों को योग का संदेश दिया।

यहां स्कूल के प्राचार्य सुनिल कुमार मंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में और व्यायाम के फायदे विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों के बीच बताएं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। जो प्रति वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

यह पुरे विश्वभर में एकसाथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगा हमारे देश के प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह सदियों की उज्जवलता है, जो जीवन भर मनुष्य को प्रकृति के साथ जोड़कर रखता है।

प्रिंसिपल (Principal) ने कहा कि योगाभ्यास करने से तन स्वास्थ्य, मन स्वास्थ्य और शांत व्यक्तित्व में निखार आता है। मनुष्य को बीमारियों से बचने के लिए प्रतिदिन योगा करना बेहद जरूरी है.”निरोग स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन पाएँ योग के लिए लोगो को अधिक से अधिक जागरूक बनाए” योग करे निरोग रहे।

इस अवसर पर उमेश शर्मा, जितेंद्र महतो, लोकनाथ महतो, गीता मुर्मू, सविता पांडेय, अनीता देवी, पवन कुमार प्रजापति शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *