Advertisement

चुनावी समर में कुदे छात्र नेता जीतेंद्र सहनी

साहनी ने सिरसिया से बतौर मुखिया प्रत्याशी कराया नामांकन

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के चर्चित आंदोलनकारी, छात्र नेता सह सिरसिया निवासी जीतेंद्र सहनी भी इस बार चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इसे लेकर सहनी अपने समर्थकों के साथ 9 सितंबर को ताजपुर प्रखंड चुनाव कार्यालय में सिरसिया पंचायत से बतौर मुखिया प्रत्याशी अपना नामांकन कराया।

नामांकन के बाद अपने पंचायत के समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे जनता की हर समस्या के साथ खड़े रहे हैं। वे 24 घंटे दलित- गरीब- पीड़ितों के साथ रहे है। वे कभी भी अपना मोबाइल स्वीच आफ रखने वाले नहीं हैं।

उनके समर्थक जीतेंद्र ने कहा कि वे शिक्षा, रोजगार, जल निकासी, महंगाई, विकास आदि के मुद्दे को लेकर संघर्ष चलाते रहे हैं। उन्होंने सिरसिया वासियों से अपील किया कि उन्हें भारी मतों से चुनाव जीताएं, ताकि राशन, आवास, नाला, सड़क, पेंशन, शेड आदि योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा सके।

नामांकन के दौरान आनंद लाल सहनी, श्याम कुमार सहनी, रत्नेश सहनी, राजेश सहनी, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद एजाज, मुंशीलाल राय आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *