पेटरवार व कसमार में संयुक्त मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

सड़क जाम कर आंदोलन को दी गई गति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो पेटरवार प्रखंड कमिटी एवं कसमार प्रखंड कमिटी की ओर से अपने अपने क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ 27 सितंबर को राष्ट्र व्यापी आंदोलन में व्यापक प्रदर्शन व सड़क जाम करके आंदोलन को गति प्रदान की गई।

भारत बंद के दौरान झामुमो पेटरवार प्रखंड कमिटी अध्यक्ष धनुलाल महतो के नेतृत्व में काला कानून व महंगाई के विरोध में तेनु चौक पेटरवार में जोरदार प्रदर्शन कर सड़क को घंटो जाम कर भारत बंद का व्यापक समर्थन किया।

मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू , झामुमो किसान मोर्चा (JMM Kishan Morcha) सचिव प्रकाश कुमार, जिला सदस्य हासिम अंसारी, दीपक कुमार वर्मा, एहसानुल अंसारी, शिवचरण महतो, बिनोद महतो, बिहारी टुडू, अनूप सेठी, राकेश सेठी, बिहारी टुडू, बहादुर महतो, शत्रुधन महतो, मंटू महतो, बुधन रजवार, टुनटुन जयसवाल, उपेंद्र टुडू, कृष्ण कुमार महतो, बीरबल महतो, भोला भोगता, मधु महतो, मिथुन महतो आदि शामिल थे।

इधर झामुमो कसमार प्रखंड कमिटी एवं कांग्रेस, भाकपा, भाकपा(एम) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन व सड़क जाम किया गया। कसमार के तीनकोनिया चौक पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, सचिव सोहेल अंसारी, गरी पंचायत के मुखिया सिकंदर कपरदार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश महराज, सीपीएम के जिला सचिव शकूर अंसारी,आदि।

सीपीआईएम के दिवाकर महतो, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रजक, मनोहर महतो, हरेंद्र महतो, अमरूल अंसारी, कैलाश टुडू, सोहराव अंसारी, उमाशंकर महराज, करीम अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

 454 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *