झारखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में प्रतिदिन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और दुराचार के खिलाफ 7 अगस्त को बोकारो जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिले की हजारों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी कर रही थी।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शन तथा जुलूस में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी सहित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह, जिला प्रभारी रामा सिंह, अर्चना सिंह, आरती राणा, महिला नेत्री परिंदा सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थी।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार की जन विरोधी नीति के कारण राज्य की जनता का जीवन नारकीय हो गया है। कहा कि राज्य में महिलाएं आज उत्पीड़न की शिकार हो रही है।

आरोपी खुलेआम घुम रहे हैं और पीड़ित महिला सहमी सिमटी हैं। उन्हें इस सरकार के रहते न्याय नहीं मिल सकता। इसलिए वर्तमान राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में माता-बहन घर गृहस्थी तथा खेती बाड़ी छोड़कर सड़क पर उतरी हैं। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर आजतक अपराधी को पकड़ा नहीं गया या पुलिस उक्त मामले का उदभेदन नहीं कर सकी है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि नैतिकता के आधार पर वर्तमान हेमंत सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों के मामले में राज्य में धनबाद तथा गिरिडीह जिला अव्वल है।

इन जिलों में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के वर्ष 2019 से 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हत्या, परिजनों के द्वारा महिलाओं के साथ घृणित कृत्य तथा पोक्सो के तहत कुल 5381 मामले दर्ज है। यह इस ओर इशारा करता है कि वर्तमान राज्य की सरकार के कार्यकाल में महिलाएं कितनी असुरक्षित है।

महिला नेत्री परिंदा सिंह ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार के कार्यकाल में माफिया तंत्र हावी है। सरकार के संरक्षण में अवैध बालू और कोयले की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव पूर्व जनता से किए गये किसी भी वादे को पुरा नहीं कर पायी है।

महिलाओं को प्रतिमाह दो हजार देने का वादा भी अधूरा है। आज महिलाएं खेती किसानी तथा घर का काम छोड़कर दिनभर पंचायत सचिवालय का चक्कर काटने को विवश है। ऐसे में इस सरकार को कुर्सी से हटाने के लिए हम महिलाओं ने ठान ली है।

इससे पूर्व गरगा पुल के समीप स्थित प्रदर्शन स्थल से हजारों महिलाओं का समूह भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह तथा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में नारा लगाते उपायुक्त कार्यालय होते पुनः धरना स्थल पर पहुंची।

यहां बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चन्दनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, संजय त्यागी, विश्वनाथ यादव, चंद्र प्रकाश सिंह आदि ने महिला मोर्चा के प्रदर्शन जुलूस को नैतिक समर्थन देने की बात कही।

धरना, प्रदर्शन तथा जुलूस में उपरोक्त के अलावा अर्चना सिंह, श्यामल्लिका दुबे, चंदना डे, बबिता शर्मा, दयावंती शर्मा, राधा देवी, सरोजनी देवी, ममता गोस्वामी, प्रीति गुप्ता, अनीता गुप्ता, सुनीता देवी, करुणा नारायणी, कुमकुम रॉय, पुनम पांडेय, सरिता बर्णवाल, कबिता देवी, सोनी कुमारी, मंजू देवी, अनामिका शर्मा, सुलोचना देवी, आदि।

सीता देवी, सीमा देवी, सोनामती देवी, सुशीला देवी, के. ललिता राव, बबिता देवी, भारती देवी, बेबी देवी, अनीता देवी, ममता देवी, शोभा देवी, कंचन देवी, निर्मला देवी, पूर्णिमा देवी, जिरवा देवी, शीला रानी, आरती देवी, कलावती देवी, कुसुम देवी, दीना भूखीया, रीमा जोशी, वसंती देवी, रिंकी देवी, अंजू देवी, सुजाता देवी, कबिता देवी, सोनी कुमारी, मंजु देवी, अनामिका शर्मा, सुलोचना देवी सहित हजारों महिला शामिल थी।

इस अवसर पर बोकारो जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र से जुलूस व् प्रदर्शन में तीन हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी की बात कही, जबकि बोकारो महानगर अध्यक्षा ने 121 तथा बालिडीह मंडल महामंत्री करुणा नारायणी ने पचास से अधिक महिलाओं का नेतृत्व कर रही थी। जुलूस प्रदर्शन में चंदनकियारी, स्यालजोरी आदि क्षेत्र से हजारों महिलाएं शामिल रही।

 182 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *