आगामी 17 अप्रैल को चित्रगुप्त महापरिवार का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित पंचायत सचिवालय में 20 फरवरी को चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला समिति की एक बैठक निवर्तमान मुखिया रेखा सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समिति के संयोजक अरुण कुमार सिन्हा एवं महासचिव भईया प्रीतम खास तौर से उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 17 अप्रैल को पेटरवार में होने वाले कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। यहां उपस्थित सदस्यों द्वारा सभी बिंदुओं पर बारीकी से विचार विमर्श किया गया।

कहा गया कि आगामी 17 अप्रैल को पेटरवार स्कूल मैदान (Peterwar school ground) में कायस्थ महासम्मेलन में झारखंड प्रदेश के समस्त जिलों से कायस्थ परिवार के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से कायस्थ समाज के जनप्रतिनिधि समाजसेवी को विशेष तौर से आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में अनूप कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, आनंद शेखर, हिमांशु कुमार सिन्हा, रमन कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिन्हा, कल्पना गयासेन, सुनीता सिन्हा, नंदा सिन्हा आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।

सम्मेलन को सफल बनाने में एक आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, महासचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष अनुप सिन्हा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

वही संयोजक अरूण कुमार सिन्हा और महासचिव भैया प्रीतम ने बताया कि आगामी महासम्मेलन के लिए स्वागत समिति, स्वास्थ समिति, सुरक्षा समिति, निबंधन समिति, प्रचार समिति, मार्गदर्शन समिति, प्रकाशन समिति, डिजिटल समिति, संगीत समिति आदि का भी गठन किया जाएगा। जिससे महासम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग मिलेगा। बैठक में स्वागत भाषण अजित लाल, मंच संचालन रतन लाल एवं हरिशंकर प्रसाद ने की। वही धन्यवाद ज्ञापन सुभाष कटरियार ने किया।

मौके पर रेणु सिन्हा, रमा देवी, मधु कुमारी, ममता सिन्हा, रीता सिन्हा, सुनिता सिन्हा, रीना सिन्हा, नंदा सिन्हा, बबीता कुमारी, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार, राखी सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सरिता सिन्हा, हेमा कटरियार, बबीता श्रीवास्तव, साधना सिन्हा, रतना सिन्हा, अर्पिता सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, आदि।

रतन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, देव नील कर्ण, अनंत शेखर, पंकज कुमार सिन्हा, टिंकू सिन्हा, प्रणय कटरियार, रवि रंजन सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार, विनीत कुमार, संजय अंबस्ट, मुन्ना श्रीवास्तव, विजय अंबस्ट, गोपाली विश्वनाथन, छोटू कुमार आदि मौजूद थे।

 306 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *