दिमाग और शरीर के लिए खेल है जरूरी

  • जौनपुर भोंड़ा के श्री सहदेव इंटर कालेज में खेल प्रतियोगिता

  • सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

  • विजेताओं को किया पुरस्कार से सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/ उ.प्र। जौनपुर भोंड़ा स्थित श्री सहदेव इंटर कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 75 विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रस्सी खींच, दौड़ सहित अन्य खेलों में छात्र-छात्राओं की विशेष रुचि दिखाई दी।

जौनपुर जनपद में श्री सहदेव इंटर कालेज की एक अलग ही पहचान है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद के आयोजन के लिए भी यह कालेज जाना जाता है। हर साल वार्षिकोत्सव व खेलकूद का भव्य आयोजन किया जाता है। इस साल शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्धघाटन उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नवभारत टाइम्स मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, मुंबई से हमारा महानगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्र, पूर्वांचल विश्विद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ उमेश सिंह, दीपक सिंह, कालेज सह प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग शामिल हुए।

इस मौके पर कालेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह दिलीप ने कहा कि, पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है इसलिए हर साल हम लोग इस प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे स्कूल के पढ़े-लिखे लोग आज समाज में ऊंचे मुकाम पर हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, जज, वकील, नेता, उद्योगपति और सिविल सर्विस सहित तमाम सेक्टर में हैं।

हमारे बच्चे विदेशों में जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में आज के बच्चे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि किसी व्यक्ति के चरित्र व स्वास्थ्य निर्माण में खेल-कूद का अहम स्थान है। रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि खेल तो सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इससे दिमाग और शरीर हमेशा सक्रिय रहता है।

विजेताओं को पुरस्कार

तीन दिन के खेल प्रतियोगिता में नवभारत टाइम्स वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, श्री सहदेव इंटर कालेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह दिलीप, प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।

 684 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *