सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल संबंद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में बीते दिनों प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र कुमार पाणिनि की अध्यक्षता में वरीय कक्षाओं के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए गए कार्यक्रम का लाभ उठाया। परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता में बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। स्कूल के प्राचार्य पणिनि ने बताया कि भारत में हर छात्र जिस बातचीत का इंतजार कर रहा है वह है प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा।

पीएम माता-पिता और शिक्षकों के साथ परीक्षा पे चर्चा की चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी की उक्त पुस्तक हमें यह संदेश देती है कि सीखना एक आनंददायक, संतुष्टि देने वाली और कभी न खत्म होने वाली यात्रा है। जिसका उद्देश्य सिर्फ अंक लाना नहीं, बल्कि जीवन को समझना और आगे बढ़ना है। कार्यक्रम में डीएवी चिड़िया के शिक्षकगण विद्यालय के बच्चों के साथ शामिल दिखे।
![]()













Leave a Reply