जोब्या में सोहराई जतरा मेला का आयोजन

पूर्व विधायक, जिप सदस्य, पंसस, उप मुखिया, बसपा प्रखंड अध्यक्ष हुए शामिल

डंडी कुड़ूख, लुजरी, खड़िया नाच रहा जतरा का मुख्य आकर्षण

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत स्थित जोब्या (दामोदर) में सरना समिति जोब्या द्वारा सोहराई जतरा मेला का आयोजन बीते 26 अक्टूबर को किया गया।

सोहराई जतरा में पाहन बिजेंद्र उरांव, पुजेर राजेन्द्र उरांव, ग्राम प्रधान सुले उरांव, धर्म अगुआ चंद्रदेव उरांव, अमर उरांव, बंधन उरांव समेत उपस्थित महिला पुरुषों ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रकाश राम, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, माकपा नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, उप मुखिया सुमन उरांव, संजीव गुरु, भीम आर्मी के रवि शंकर जाटव, बसपा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, आम आदमी पार्टी के राज जयसवाल, दिनेश प्रसाद शामिल हुए।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सरना समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कौलेश्वर कुमार जाटव और दिनेश उरांव संयुक्त रूप से कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार दिपावली के दुसरे दिन सरना समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष यहां जतरा मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में इलाके से भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि दिपावली के अवसर पर सोहराई जतरा मेला में झारखंड की संस्कृति को दिखाया बताया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज इसे बरकरार रखने की आवश्यकता है। हम अपने पूर्वजों की संस्कृति को खोते जा रहे हैं। आज झारखंड की पहचान जल, जंगल, जमीन नष्ट हो रही है। इसे बचाए रखने की जरूरत है।

जिला परिषद सदस्या सरोज देवी ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सोहराई जतरा मेला हम सबों की पहचान है। इस पहचान को बचाना है। कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा मजबूत होता है। साथ ही अपने पूर्वजों की संस्कृति को बचाने का संदेश यह जतरा मेला देती है।

मौके पर शिक्षक महंगु उरांव, उप मुखिया सुमन उरांव, संजीव गुरु, भीम आर्मी के रवि शंकर जाटव, बसपा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, आम आदमी पार्टी के राज जायसवाल, दिनेश प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

डंडी कुड़ूख, लुजरी, खड़िया नाच जतरा का मुख्य आकर्षण रहा। जतरा में अम्बादोहर, जोब्या और हिसरी गांव से नृत मंडली टीम के सदस्य ढोल-नगाड़े के साथ नाचते – गाते शामिल हुए। जतरा समिति द्वारा इन सभी नृत टीम को झंडा, मिठाई और दो सौ एकावन रुपए देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक महंगु उरांव, रंथु उरांव, वार्ड सदस्य गौरी उरांव, जतरू उरांव, राकेश बेक, राजेश उरांव, शिवब्रत उरांव, बीरबल उरांव, बिशनदेव उरांव, राजु कुमार उरांव, मंटु राम, बासदेव राम, हरीलाल उरांव, मुनेश्वर उरांव, रतनू उरांव, संदीप उरांव, मदन उरांव, सुनील उरांव, ललु उरांव, मकदु उरांव, जोहन उरांव, विशाल परहैया, कमेश उरांव, चंदन उरांव, आदि।

अनिता देवी, बिनेशरी उरांव, सोमंती उरांव, मुनेशरी उरांव, बंधनी उरांव, रिशु उरांव, सोमती लकड़ा, राम दुलारी उरांव, पुष्पा उरांव, मांती उरांव, सालो उरांव, अनिता उरांव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 107 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *