कोका कमार की 162वीं जयंती पर समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में ओरमो में स्वतंत्रता सेनानी कोका कमार करमाली की 162वीं जयंती पर 21 नवंबर को करमाली कमार समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक सह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री योगेंद्र प्रसाद, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी समेत अन्य अतिथिगण मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ महतो ने कहा कि करमाली कमार व लोहरा समाज को अपना हक अधिकार लेने के लिए सबसे पहले शिक्षित बनकर संघर्ष करना होगा।

समाज के सभी प्रबुद्ध जनों को एकजुट बनकर समाज की बेहतरी के लिए सोंचना होगा। पूर्व विधायक प्रसाद ने कहा कि जब धरती आबा बिरसा मुंडा के नेतृत्व में झारखंड के समस्त आदिवासी ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए गोलबंद हो रहे थे, उसी वक्त वीर शहीद कोंका कमार करमाली के नेतृत्व में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के लोहरा करमाली जनजाति स्वतंत्रता आंदोलन में अलग तरह की आदि।

भूमिका निभा रहे थी। उन्होंने कहा कि वीर कोका कमार के प्रभाव से समस्त लोहरा करमाली जनजाति ने स्वतंत्रता आंदोलन में बाली लोहा का अस्त्र शस्त्र बनाकर बंगाल क्षेत्र में आपूर्ति की थी। इस अवसर पर कार्यक्रम में कई गणमान्य जनों ने भी विचार व्यक्त किया।
इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची से आये सरना समाज के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य की प्रस्तुति की।

मौके पर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार, बुधन करमाली, प्रकाश करमाली, रोजे करमाली, श्रवण करमाली, राजेश विश्वकर्मा, शंकर करमाली, बिट्टू सिंह, रंजीता करमाली, रामाशीष करमाली, पंकज सिन्हा, विनय करमाली, चंद्रमोहन करमाली, दशरथ करमाली, छोटेलाल करमाली, राजेन्द्र महतो, इंद्रजीत पांडेय, मनोज आदि।

करमाली, विजय करमाली, संतोष करमाली, कुलदीप करमाली, संतोष कुमार, उत्तम करमाली, भागीरथ करमाली, अमर करमाली, कैलाश करमाली, दिलीप करमाली, प्रकाश करमाली, बुधराम करमाली, पप्पू करमाली, अजित करमाली, द्वारिका करमाली, किरानी करमाली, राम लखन करमाली, संतोष करमाली, मंगल करमाली, जगन्नाथ करमाली, राजकुमार, अमित कुमार, सरजू करमाली राजकुमार करमाली समेत अन्य मौजूद थे।

 

 91 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *