अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए समाजसेवी सुनील कुमार यादव

भारत वंदना घाट पर सम्मान समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के तत्वावधान में 8 अक्टूबर को सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर के नारायणी नदी किनारे भारत वंदना घाट पर साप्ताहिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजित साप्ताहिक सम्मान समारोह में समाजसेवी एवं एक राष्ट्रीय अखबार के पटना स्थित कार्यालय के प्रोसेस डिपार्टमेंट के वरिष्ठ कर्मचारी सुनील कुमार यादव को जन जागरण मंच की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर यादव ने मंच के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंच युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका में है। यह छोटे बच्चे बच्चियों में राष्ट्रीय चेतना भरने का काम कर रहा है। वरिष्ट साहित्यकार एवं पत्रकार सुरेन्द्र मानपुरी ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम भारत में अन्यत्र दुर्लभ है। साथ हीं अन्यत्र देखने को नहीं मिलता है।

अधिवक्ता सह पत्रकार विश्वनाथ सिंह ने मंच की स्थापना, उसके द्वारा शुरू सफाई अभियान, दीपोत्सव, भारत वन्दना से सम्मान समारोह तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने आपमें अद्भुत है।

 

मुंबई स्थित *जगत प्रहरी* के सारण जिला संवाददाता अवध किशोर शर्मा ने कहा कि भारत वन्दना घाट पर जब वंदे मातरम एवं भारत माता का जयकारा लगता हैं तो लगता है कि यह संस्कारशाला प्रेरणादायी शिक्षा का सर्वोत्तम स्थल है।

मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों एवं आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच द्वारा संपादित सभी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मंच पूर्णतः जात पात, छुआछूत आदि कुरीतियों से मुक्त है। भारत वन्दना घाट संस्कारशाला के साथ-साथ पाठशाला भी है। यहां से कुछ न कुछ शिक्षा ग्रहण कर ही लोग लौटते हैं।

इससे पूर्व मंच के सदस्यों ने अपने नियमित कार्यक्रम के तहत भारत वंदना के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सतीश प्रसाद कुमार साह, अमरनाथ तिवारी, ब्रज किशोर शर्मा, रामरीत यादव, मुकेश कुमार शर्मा, दीनबंधु सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, रमाकांत सिंह, राजु सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

आज की पाठशाला कार्यक्रम के तहत अनिल कुमार सिंह ने प्रश्न पूछे। खास बात यह देखी गई कि एक विकलांग किशोर सुमित स्वयं वन्दे मातरम एवं भारत माता की जय का नारा बुलंद कर रहा था। अंत में मुख्य अतिथि राहर दियारा निवासी सुनील कुमार यादव को भावभीनी बिदाई दी गई और उन्हें दूर तक ध्वज के साथ दर्जनों गणमान्य छोड़ने गए।

 118 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *