Advertisement

समाजसेवी मृणाल कान्ति देव ने किया अलाव की व्यवस्था

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। ठंड में दिन तो कैसे भी कट जाता है, किंतु सुबह और शाम में गिरते तापमान के साथ हाड कंपा देने वाली ठंड का इलाज सबके बस की बात नहीं है।

खासतौर से उन लोगों के लिए जिनका रैन बसेरा फुटपाथ है। ऐसे में सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के समाजसेवी मृणाल कान्ति देव के द्वारा साड़म-होसिर के विभिन्न चौक चौराहों पर किए जा रहे अलाव की व्यवस्था मानवता की मिसाल पेश कर रही है।

अलाव की व्यवस्था के दौरान देव ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष ठंड के महीने में विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करते हैं। यह कार्यक्रम आज तक चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साथ उनके द्वारा गरीब-गुरबों के बीच कंबल का वितरण लगातार किया जा रहा है।

अलाव की व्यवस्था एवं कंबल वितरण के लिए फंड कहां से आता है के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह सब कुछ वे अपने निजी खर्चे से पैसा बचाकर करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके एक समाजसेवी एवं आम इंसान के रूप में आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगे भी निरन्तर चलता रहेगा।

ऐसा करने से उन्हें ना सिर्फ आप संतुष्टि मिलती है। बल्कि दूसरों की सहायता करने के बाद उनके चेहरों पर प्रसन्नता देखकर काफी खुशी मिलती है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। वह बहुत सारी लड़कियों की शादियों में मदद किए हैं और ठंड के समय लोगों को कंबल भी बांटते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *