मॉर्निंग वॉक में सैर करते दिखे समाज सेवी धीरज

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह व् हजारीबाग जिला के सीमा के हद में स्थित विष्णुगढ़ प्रखंड के रहिवासी समाजसेवी धीरज शर्मा 2 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) में सैर करते दिखे। ज्ञात हो कि शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए लोगों जागरूक कर रहे हैं।

मौके पर उन्होंने कहा कि मोर्निगं वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि सुबह सूरज निकलते समय या उसके कुछ देर बाद सैर करते हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-डी म‍िलता है।

जबकि अंधेरे में या सूरज निकलने के पहले सैर करने पर आप विटामिन-डी से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह – सुबह प्रतिदिन दौड़ने से शरीर में स्वास्थ्य और कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है। शरीर का वजन भी कम होता है।

सुबह सैर करने से शारीरिक बीमारी जैसे खासकर कैंसर रोग से लड़ने में मदद मिलता है। इसलिए रोजाना सभी को सुबह -सुबह कम से कम 45 मिनट सैर करना शरीर के लिए फायदेमंद है। यह कैंसर रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आप शारीरिक रूप से जीवन में स्वस्थ रहेंगे।

 339 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *