Advertisement

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर निकाली गई समाजिक न्याय रैली

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड आजसू (Ajsu) कार्यालय में 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर निकाली गई समाजिक न्याय रैली।

रैली का नेतृत्व आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव काशीनाथ सिंह ने किया। अध्यक्षता अरूण कुमार महतो, संचालन सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र महतो, अमर लाल महतो, बिनोद कुमार महतो कश्यप ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव काशीनाथ सिंह ने कहा कि स्व निर्मल महतो झारखंड के लोगों के हीत में आन्दोलन करते हुए जमींदारों के षड्यंत्रकारियों के हाथों शहीद हुए थे। आजसू पार्टी पुरे झारखंड राज्य में इनकी शहादत दिवस के अवसर पर निकाली गई समाजिक न्याय रैली के माध्यम से याद कर रहा है कि सरकार झारखंड के लोगों के साथ न्याय करने का काम करेंगे।

ऐसा नहीं करेंगे तो आजसू पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगी। जैनामोड़ में आयोजित न्याय रैली में मुख्य रूप से जरीडीह प्रखंड के कार्यकर्त्ता पार्टी कार्यालय से जैनामोड़ चौक तक पैदल विभिन्न नारों, बैनर-पोस्टर के साथ पहुंचे।

मौके पर अमरदीप महाराज, विनोद कुमार कश्यप, अरुण महतो, नरेन्द्र महतो, अमर लाल महतो, बासुदेव लहेरी, रंजीत बरनवाल, मिलन महतो, समसाद ज़ाहिद, संजय दास, वकील महतो, दशरथ साव, राजेश कुमार, गौरी शंकर, संदीप महतो, सुरेंद्र गंझू, खुदेश्वरी देवी, किरण सिंह, सुभाष चंद्र महतो, शनिचर महली, बजरंगी सिंह, रमेश महतो, अमरजीत कुमार, सुबोध महतो, सतीश कपरदार, बासुदेव महतो, मोजिब अंसारी, सुनील अड्डी, सिद्धेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *