Advertisement

अब तक 555992 लोगों को लग चुका है टीका-सिविल सर्जन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सिविल सर्जन बोकारो (Sivil sarjan bokaro) डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 5 अगस्त तक बोकारो जिला में अब तक कुल 5 लाख 55 हजार 992 लोगों को कोविड का टीका लग चुका है।

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को जिले के सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों सहित पुस्तकालय मैदान, बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न गैर सरकारी स्कूलों एवं अन्य स्थानों में कुल 830 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

जिसमें वरिष्ठ नागरिक एवं 17 लोगों में 45+ उम्र के लोग शामिल है। साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को प्रथम एवं दुसरा डोज दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच वाले व्यक्तियों को जिले 13 सेंशन साइट पर कोविड-19 का 813 लोगो को टीकाकरण का पहला एवं दूसरा डोज दिया गया। साथ ही 2 सेशन साइट पर कोविशिल्ड के 230 एवं 5 सेशन साइट पर कोवैक्सीन के 600 डोज दिया गया।

सिविल सर्जन ने बताया कि 6 अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों सहित अलग-अलग क्षेत्रों में कोविशिल्ड के 2 सेंशन साइट एवं कोवैक्सीन के 19 सेंशन साइट सहित कुल 21 सेंशन साइटों पर टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग एवं 45 वर्ष से ऊपर उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें लगभग 4800 लोगों का टीकाकरण हेतु लक्ष्य रखा गया है।

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 5 लाख 55 हजार 992 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है, जिसमें प्रथम डोज 4 लाख 16 हजार 546 एवं द्वितीय डोज 1 लाख 39 हजार 446 शामिल है।

इसके साथ ही जिले में जागरूकता अभियान चलाकर जिला वासियों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीका अवश्य लगाने की अपील की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 के टीका से डरने की जरूरत नहीं है। यह टीका लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए सभी लोग बेहिचक टीका लगवाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *