Advertisement

लालगंज और चेहरा कलां में धीमा चुनाव सम्पन्न

पचास प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच सका मतदान

संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में वैशाली जिले (Vaishali District) के चेहरा कलां और लालगंज प्रखंड क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

सम्पन्न पंचायत चुनाव में 20 अक्टूबर को विभिन्न बुथों पर प्रशासनिक निगरानी का खासा असर देखा गया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया। वैशाली के जिलाधिकारी उदिता सिंह (Udita singh) और एसपी मनीष भी इस दौरान विधि व्यवस्था दुरुस्त करने, उसकी गहन निगरानी करने में व्यस्त देखे गए।

मतदाताओं के सहूलियत और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक और सजग करने के मकसद से स्वयं जिलाधिकारी सिंह को लालगंज प्रखंड के विभिन्न बूथों पर भ्रमणशील देखा गया। डीएम सिंह ने वहां जा-जा कर अपील करते हुए मतदान के प्रति मतदाताओं का उत्साह वर्धन किया।

मालूम हो कि शाम तीन बजे तक पचास प्रतिशत से काफी कम प्रतिशत मतदान यानी 37.44 और चेहरा कलां में 48 प्रतिशत ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि सुबह नौ बजे चेहरा कलां में 5 और लालगंज में मतदान प्रतिशत मात्र छह प्रतिशत रहा। लेकिन फिर सूरत बदली और पूर्वाह्न ग्यारह बजे प्रतिशत मे वृद्धि हुई।

चेहरा कलां मे 11 बजे तक प्रतिशत आंकड़ा 22 पर पहुंचा तो लालगंज में भी मतदान प्रतिशत ने उछाल मारा और वहां 14.84 प्रतिशत मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा। कहिं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *