Advertisement

बहनों ने भाई के लंबे जीवन के लिए भाई दूज का पर्व मनाई

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) और आसपास के इलाकों में 16 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया (Celebrated Bhai Dooj) गया। आज के दिन बहन अपने भाई के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की। साथ ही बहनें अपने भाइयों को मिष्टान भोजन भी खिलाई। फिर भाई अपनी बहन को उपहार भी दिया।
मान्य परंपरा के अनुसार इस दिन बहनें अपने भाइयों को डांटती हैं और उन्हें भला बुरा कहती हैं। फिर उनसे माफी मांगती हैं। दरअसल यह परंपरा भाइयों द्वारा पहले की गई गलतियों के चलते निभाई जाती रही है। इस रस्म के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं। बहन भाई की लंबी आयु व सुख, समृद्धि की कामना भगवान से करती हैं। बहनों के द्वारा पूजा के बाद भाई के माथे पर तिलक लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर, चना(बजरी)-मिठाई खिलाई। भाई भी बहनों को उपहार दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *