भाजयूमो नगर अध्यक्ष द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 6 अगस्त को जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर और हाजीपुर स्टेशन परिषर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान को बड़ी संख्या में रहिवासियों ने अपना समर्थन दिया।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा हाजीपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में बिहार की महागठबंधन की युवा विरोधी सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर महा-अभियान चलाया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार हजारों रहिवासियों ने राज्य व्यापी हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। खासकर युवा छात्र छात्राएं हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर राज्य सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर किया। यह अभियान बीते 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक जिला स्तर, मंडल स्तर एवं गांव गांव तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में यह अभियान चलेगी।

बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, अराजकता, छात्र, शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, युवा, आम ‐जनता पर हो रहे दमन, लाठीचार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर वैशाली जिले से 30,000 हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बिहार के राज्यपाल को सौंपी जाएगी।

हस्ताक्षर अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा, लालगंज विधायक संजय सिंह एवं जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुए। सैकड़ों छात्र-छात्राओं औऱ आमजन ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर नीतीश कुमार के तानाशाही के खिलाफ हस्ताक्षर कर समर्थन किया।

 343 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *