क्रॉसिंग जाम पर आधा घंटा फंसे मंदिर के बिमार पुजारी का अस्पताल में मौत

टोरी रेलवे क्रॉसिंग एक बार में चार पांच ट्रेनें पास के बाद खुलती है फाटक-खान

रेलवे क्रॉसिंग जाम में फंसने के कारण लगातार मौत से रहिवासियों में आक्रोश-अयुब खान

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के अलौदिया पंचायत के सरलाही पहाड़ी मंदिर के पुजारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। पुजारी कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी सह कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 19 जुलाई को बताया कि सरलाही पहाड़ी मंदिर के पुजारी 61 वर्षीय रामशरथ साह की तबियत बीते 18 जुलाई को ज्यादा बिगड़ गई।

स्थानीय रहिवासी राजेश साव, राजेश सोनी, टिंकु दास, दिनेश ठाकुर द्वारा राजेश साव के प्राईवेट वाहन अटिका से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में समय लगभग 11 बजे दिन में आधे घंटे रेलवे क्रॉसिंग की जाम में वाहन फंस गया। क्रॉसिंग खुलने के बाद आनन फानन में पुजारी को अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टर कंचन बाड़ा, अस्पताल कर्मी मनीष कुमार, रमेश राम की टीम ने चेकअप किया। पुजारी की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर किया गया। मरीज को सदर अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस में जैसे ही लेटाया गया सीएचसी परिसर चंदवा में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

खान के अनुसार पुजारी की मौत का कारण टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम में अधिक देरी तक फंसे रहना और विलंब से अस्पताल पहुंचना है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विलंब से अस्पताल पहुंचने के कारण मंदिर की पुजारी की मौत हो गई। यदि आधे घंटे रेलवे क्रॉसिंग जाम में नहीं फंसते तो मंदिर के पुजारी की जान बच सकती थी।

ज्ञात हो कि दिवंगत पुजारी बीते पांच वर्ष से उक्त पहाड़ी मंदिर में रहकर मंदिर की सेवा कर रहे थे। उनका दाह – संस्कार अलौदिया में ही कर दिया गया। पुजारी की आत्मा की शांति के लिए 20 जुलाई को भंडारा का आयोजन किया गया है। भंडारा दोपहर दो बजे से संध्या पांच बजे तक चलेगा। भंडारा मे शामिल होने का आग्रह किया गया है।

जानकारी देते हुए कामता पंचायत के पंसस एवं माकपा नेता अयुब खान ने कहा कि जाम में फंसने और मौत की घटना से स्थानीय रहिवासियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन घंटों जाम लगता है, जिसमें फंसकर आम जन ही नहीं गंभीर मरीज भी घंटों परेशान होते हैं।

जाम में फंसने के कारण पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या खत्म कराने के लिए फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराने के लिए किसी भी स्तर पर गंभीर पहल होता नहीं दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग एक बार बंद होती है तो चार पांच ट्रेनें पास कराई जाती है। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है। रास्ता जाम हो जाता है, जिससे आम जनों का आना जाना, निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम खुलने में घंटों लग जाते हैं।

पुजारी के निधन से अलौदिया में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों में माकपा नेता अयुब खान, बलवंत सिंह, संतोष जयसवाल, राजेश सोनी, त्रीभुवन पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुरेश परहैया, रंथु पुजेर, राजेश गंझु, जगदीश लोहरा, निरंजन लोहरा, गुर्जर लोहरा, मंटु यादव, मोहन साव, अफीन्द्र ठाकुर, मनोज साव, पपु साव, बाबुराम सिंह, निर्मल साव, जगत लोहरा, अकिंत लोहरा, महेश लोहरा, बालेश्वर लोहरा, संकित लोहरा, सुधीर सिंह, राजेश साव, महेंद्र साव, टिंकु दास, प्रदीप साव, सुरेश कुमार साव, जनक कुमार, सोनू कुमार व अन्य शामिल हैं।

 81 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *