गुजराती समाज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर स्थित पटेल समाज स्थल पर गुजराती समाज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 18 जुलाई को विधिवत किया गया। उक्त जानकारी गुजराती समाज के मीडिया प्रभारी हरीश दोसी उर्फ राजू भाई ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त भागवत कथा सप्ताह में गणमान्य 14 यजमानो द्वारा पूजा कार्य को संपन्न कराया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन दो यजमान पूजन कार्य में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य रूप से धनंजय मानेक, बीरु मानेक, किरीट ठक्कर, परेश चंडीभमर, डॉक्टर पारस, पंकज ठक्कर, तुलसी पटेल, विनोद पटेल, भरत मानसता, हंसमुख दत्तानी, कुमार पुजारा, महेंद्र ठक्कर, पूजा ठक्कर तथा जसूबेन पटेल शामिल है।

राजू भाई ने बताया कि भागवत कथा वाचक आचार्य मोहित भाई राजगुरु का मूल जन्म स्थान गुजरात प्रांत के भावनगर स्थित दरियादार है। वर्तमान में वे अहमदाबाद के सोला भगवत विद्यापीठ में रह रहे हैं।

राजू भाई ने बताया कि उनके साथ कथा वाचन में आने वाले राघव शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया जाएगा, जबकि भगवत कथा सप्ताह में हैदराबाद, गुजरात, मुंबई, कोलकाता, बेरमो, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंच चुके हैं।

इस अवसर पर धनंजय मानेक, पप्पू मानेक, पंकज ठक्कर, किशोर ठक्कर, परेश चंडीभमर, सूचर कांत मदिरों राठी, जसू बेन पटेल, मंगला बेन राठौर, किरण मानेक, गीता मानेक, अलपा दोसी, दक्षा पटेल, कल्पना ठक्कर, दीपा ठक्कर, रीता ठक्कर, शीतल ठक्कर, अमीषा बेन, वर्षा ठक्कर आदी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 373 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *