महाराज श्री हेमंत शास्त्री के अमृतमयी वाणी सुनने के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता
मुश्ताक खान /मुंबई। चेंबूर के आरसी मार्ग पर स्थित श्री सनातन धर्म सभा द्वारा श्री रामचरित्र मानस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक चलेगा। गुरुवार को दूसरा दिन था , आयोजकों के अनुसार गुरुवार को सती मोह ,यग विध्वंस , पार्वती जन्म , शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विनोद मदन, देवांग शर्मा यजमान थे।

श्री रामचरित्र मानस कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ शोभा यात्रा मंगलाचरण, कथा से किया गया। श्री रामचरित्र मानस कथा नवदिवशिंये ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ से श्री हेमंत शास्त्री जी महाराज (श्री वृन्दावन धाम ) की अमृतमयी वाणी से कथा का संगीतमय रसास्वादन करायेंगे। 22 मार्च बुधवार को मंगलाचरण के यजमान संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा और उपदेश कुमार शर्मा थे। इस दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगीतमय रामचरित्र मानस का आनंद लिया।
गौरतलब है कि नव दिवसीय श्री रामचरित्र मानस में
गुरुवार को सती मोह ,यग विध्वंस , पार्वती जन्म , शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ। श्री रामचरित्र मानस कथा नवदिवशिंये ज्ञान यज्ञ वर्धक साबित होगा। इसके लिए व्यास पीठ से श्री हेमंत शास्त्री महाराज पधारें हैं।

महाराज अपनी अमृतमयी कथा का संगीतमय रसास्वादन से श्रद्धालुओं को सराबोर करेंगे। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा के संचालकों ने चेंबूर वासियों को सपरिवार आमन्त्रित किया है। ताकि आप सभी उपस्थित होकर अलभ्य पुण्य के भागीदार बनें।
![]()












Leave a Reply