महाभारत के श्रीकृष्ण (नीतीश भारद्वाज) हुए 59 वर्ष के

जन्मदिवस पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स व सीने-दर्शक क्लब ने दी शुभकामना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित धार्मिक व हिंदी धारावाहिक ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण की दमदार भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज दो जून को 59 वर्ष के हो गये। उन्हें मेघदूत रेडियो लिस्नर्स व सीने-दर्शक क्लब ने जन्मदिन पर ऑनलाइन शुभकामना दी है।

ज्ञात हो कि फिल्मी दुनियां के मशहूर निर्माता बीआर चोपड़ा एवं निर्देशक रवि चोपड़ा ने वर्ष 1988 में धारावाहिक महाभारत की शुरुआत किया था। नीतीश इसमें श्रीकृष्ण की भूमिका में इतने फबे कि लोग उन्हें वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण मानने लगे।

यहां तक कि घरों में कैलेंडर में भी कृष्ण रूपी उनके चित्र छपने लगे थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में नायक बतौर भूमिका निभाई। अनेकों धार्मिक टीवी धारावाहिक में भी अभिनय का छाप छोड़ा है।

बता दें कि, राजनीतिक क्षेत्र में नीतीश भारद्वाज ने दो बार सांसद बनकर लोकसभा का भी प्रतिनिधित्व किया है। हिंदी फ़िल्म नाचे नागिन गली गली को काफी सराहा गया। बीआर टीवी की रामायण, विष्णु पुराण, समानांतर, गीता रहस्य, मन में है विश्वाश आदि कई एल्बम बने हैं, जिनमे नीतीश का मुख्य किरदार समाहित है।

उनके जन्मदिन पर ऑनलाइन शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में लिस्नर्स क्लब एवं सीने-दर्शक क्लब के अध्यक्ष मनजीत छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, बिनु छाबड़ा(लुधियाना), उपाध्यक्ष अजीत जयसवाल, डॉ शत्रुघ्न सिंह,(बेरमो), मो. नौशाद खान(रांची), कपिल कुमार(खगड़िया), चांदनी पटेल(गुजरात), सुनैना(महाराष्ट्र)आदि के नाम शामिल है।

 164 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *