Advertisement

फुसरो भूत बंगला में श्री तिरुपति ट्रेडर्स का उद्घघाटन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो भूत बंगला स्थित टिंकू तिवारी की नई प्रतिष्ठान श्री तिरुपति ट्रेडर्स का उद्घघाटन समारोह 6 फरवरी को भाजपा (BJP) बोकारो जिला मंत्री सह टुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विक्रम पांडेय, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, ट्रांसपोर्टर रिशु पांडेय, भाजपा नेता अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घघाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर टिंकू तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कहा कि आज शहर से ज्यादा गांव में लोग विकास की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। हर गांव में बिजली पहुंच गई है। इसलिए इलेक्ट्रिक सामग्री की बिक्री बढ़ गई है।

यह प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा। प्रोपराइटर टिंकू तिवारी ने कहा कि खरीदारी पर 36 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही साथ उचित दाम पर उचित सामान उपलब्ध है।

मौके पर मजदूर नेता विकास सिंह, भाजपा नेता रामकिंकर पांडेय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक सहित संतोष ओझा, विजय तिवारी, बसंत पाठक, रामनरेश दुबे, राहुल सिन्हा, आर एस तिवारी, शंकर नायक, दिलीप शर्मा, प्रशांत चौधरी, साजिद अंसारी, आदि।

अजय झा आदि उपस्थित थे। इस क्रम में भारत की स्वर कोकिला व भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन की दु:खद जानकारी पाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और शोक व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *