रौनियार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए श्रवण कुमार गुप्ता

श्रवण को बधाई देनेवालों का लगा तांता

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। पटना के जिलाधिकारी की देखरेख में बीते 16 अप्रैल को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासंघ का चुनाव कराया गया। चुनाव में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे। चुनाव में 13 सौ से अधिक आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें रांची के श्रवण कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

उक्त जानकारी रौनियार समाज के गढ़वा जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने 17 अप्रैल को दी। उन्होंने बताया कि बीते 16 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में संपन्न समाज के विभिन्न पदों का चुनाव कराया गया।

चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि चुनाव बाद हुए मतगणना में रांची के श्रवण कुमार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजीपुर के कृष्ण कुमार आजाद को 284 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

गढ़वा जिलाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि रौनियार समाज का पूरे देश में कुल 3180 आजीवन सदस्य हैं। जिसमें 1384 सदस्यों ने इस चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। जिसमें श्रवण कुमार गुप्ता को 784 मत मिला। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए संपन्न चुनाव में रोहतास जिला के हद में नोखा निवासी विशाल आनंद विजेता घोषित किए गए। जबकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पटना के रवि कांत गुप्ता चुने गए।

श्रवण कुमार गुप्ता के रौनियार समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में हर्ष देखा जा रहा है। उनकी जीत पर हर्ष व्यक्त करने वालों में बोकारो के सतीश प्रसाद साह, ओम प्रकाश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रत्यूष कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, रविंद्र शाह, राकेश प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, आदि।

विनोद कुमार साह, विजय साव, किशोरी मोहन, प्रेम कुमार, अरुण कुमार, देव प्रकाश, सुजीत कुमार, यमुना गुप्ता, जय गोविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, साजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गया के नीरज गुप्ता, वराणसी के राधेश्याम गुप्ता, विवेक कुमार, पटना के राजा बाबू, पंकज गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आदि।

मनीष कुमार गुप्ता, कैलाश गुप्ता, कल्याण गुप्ता, विक्रम गुप्ता, बोकारो के बेरमो से कमल गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजीव रंजन, राजीव कुमार गुप्ता, सी आर गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बबलू गुप्ता, देवघर से देवेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, अमन कुमार, सोमू कुमार आदि शामिल है।

 537 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *